लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं सुनील शर्मा, जो बने हैं जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पहले विपक्षी नेता

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2024 16:53 IST

भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां विधायक दल की बैठक के बाद कहा, ‘‘सुनील शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा नेता शर्मा (47) का यह दूसरा कार्यकाल होगावह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दर नागसेनी से विधायक हैंशर्मा 2014 से 2018 तक पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री थे

श्रीनगर: पूर्व मंत्री सुनील शर्मा को रविवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। किश्तवाड़ जिले के पद्दर नागसेनी से विधायक शर्मा का जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष का नेता बनना तय है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां विधायक दल की बैठक के बाद कहा, ‘‘सुनील शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।’’ 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा नेता शर्मा (47) का यह दूसरा कार्यकाल होगा। शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश में 2022 के परिसीमन प्रक्रिया के बाद नव गठित निर्वाचन क्षेत्र पद्दर नागसेनी से मामूली अंतर से जीत हासिल की। शर्मा 2014 से 2018 तक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)- भाजपा गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री थे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नरिंदर सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए वह पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के आभारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने विधायक साथियों के सहयोग, अनुभव और आशीर्वाद से मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। पार्टी की नीतियों और लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए हम विधानसभा में और बाहर भी लोगों की आवाज बनेंगे।’’ विधानसभा में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘मुझे अभी-अभी (विधायक दल का नेता) चुना गया है। लड़ाई कल शुरू होगी। हमें देखना होगा कि दुश्मन कहां छिपा है और हम उसी के अनुसार हमला करेंगे।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो