लाइव न्यूज़ :

जानिए 25 अगस्त का इतिहास: टेस्ट में शेन वार्न के 400 विकेट, तूर ने जीता सोने का तमगा

By भाषा | Updated: August 25, 2019 07:09 IST

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना पिछले साल के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता ओलंपिक खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, जिसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी।सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

इतिहास में 25 अगस्त की तारीख पर खेल जगत से जुड़ी तीन बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। पहली घटना की बात करें तो 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी।

दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना पिछले साल के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

देश दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1351 : सुल्ता्न फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।

1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 : ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किंग्‍स कमीशन मिला।

1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

1957 : भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।

1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977 : सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 : जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।

1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, जिसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी।

1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।

2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए।

2003 - मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल।

2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

2018 : भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता ओलंपिक खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाशेन वॉर्नअमेरिकाखेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए