लाइव न्यूज़ :

जानिए 30 नवंबर का इतिहास: मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला बता प्रियंका बनीं दुनिया की सबसे सुंदर महिला

By भाषा | Updated: November 30, 2019 07:09 IST

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म।लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया।

देश दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया। दरअसल फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।

1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की। 500 गुड़िया के संग्रह से शुरू किए गए इस संग्रहालय में आज दुनिया भर के विभिन्न देशों की हजारों गुड़िया हैं।

1966 : कैरेबियन के द्वीप राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

2001 : अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक सीरियल किलर गैरी राइटवे को वाशिंगटन से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बाद में 48 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया।

2000 - भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

2008- मुम्बई आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की। 

टॅग्स :हिस्ट्रीप्रियंका चोपड़ामदर टेरेसाअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप