लाइव न्यूज़ :

2 मई का इतिहासः बेहतरीन निर्माता सत्यजीत रे का जन्म, महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची ने दुनिया को अलविदा कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2019 14:10 IST

देश और दुनिया के इतिहास में 2 मई का दिन है बहुत महत्वपूर्ण, हिटलर ने लगाया था मजदूर संघों पर प्रतिबंध। नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा:

1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।

1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1922: भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म। 

1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।

1929: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म। 

1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1985: बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे। 

1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999: मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त। 

2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडियामहात्मा गाँधीफ़्रांसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए