लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा, जिनपर 1800 करोड़ रुपये रिश्वत देने का है आरोप 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2019 15:40 IST

बीएस येदियुरप्पा का पूरा नाम बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा है, जो कर्नाटक के सीएम भी रह चुके हैं।

Open in App

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार (22 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रिका में छपी खबर का हवाला देकर येदियुरप्पा पर 1800 करोड़ रुपये बीजेपी के शीर्ष नेताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक के शिमोगा सीट से बीजेपी सांसद येदियुरप्पा को पार्टी ने इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है।

कौन है येदियुरप्पा 

बीएस येदियुरप्पा का पूरा नाम बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा है, जो कर्नाटक के सीएम भी रह चुके हैं। येदियुरप्पा का जन्म  मांड्या जिले के बुकानाकेरे में 27 फरवरी 1943 को हुआ था। इनके पिता का नाम सिद्धलिंगप्पा है। 1972 में उन्हें शिकारीपुरा तालुका जनसंघ का अध्यक्ष चुना गया, यहीं से उनकी राजनीतिक सफर की शुरुआत होती है। राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें 1977 में जनता पार्टी के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। 

बीएस येदियुरप्पा का राजनीतिक सफर

- बीएस येदियुरप्पा 7 बार (1983-1994 और 2004-2013) कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे हैं। -  1994 - 1999 तक येदियुरप्पा कर्नाटक विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे। - 2000 में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य थे। - 2004 - 2006 तक येदियुरप्पा कर्नाटक विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे। - 2006 - 2007 में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री रहे।  - 2008 - 2011 कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।  -  मई, 2014 में शिमोगा सीट से 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए- 1 सितंबर 2014 को कृषि संबंधी स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील