लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है मध्य प्रदेश बीजेपी के नये चीफ विष्णु दत्त शर्मा, RSS से गहरा नाता

By भाषा | Updated: February 15, 2020 16:40 IST

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। विष्णु शर्मा राकेश सिंह की जगह लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवीडी शर्मा आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। एबीवीपी को 1990 के दशक में मध्यप्रदेश में मजबूत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है।

मध्यप्रदेश भाजपा के महासचिव एवं खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (49) मध्यप्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ वह राकेश सिंह की जगह लेंगे। सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं। उन्हें केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है। राज्य के राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा था कि राकेश सिंह को फिर से मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है।

उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में पिछले महीने अपने लोकसभा क्षेत्र जबलपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया था। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शर्मा को चुना। पार्टी के इस कदम ने भाजपा के कई नेताओं को आश्चर्यचकित किया है।

संघ के करीबी हैं विष्णु दत्त शर्मा 

विष्णु दत्त शर्मा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में वी डी शर्मा के नाम से जाने जाते हैं। वह संघ के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी।

एबीवीपी को 1990 के दशक में मध्यप्रदेश में मजबूत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। वह वर्ष 2013 में भाजपा में आये। इस पद पर उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में दूसरा महत्वपूर्ण पद ब्राह्मण नेता को सौंपा है। इससे पहले पार्टी ने गोपाल भार्गव को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाषा रावत अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप