लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की दस्तक, दो मामले मिले

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:08 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की दस्तक की तसदीक हो गई है और 35 वर्षीय महिला समेत दो लोग वायरस के इस प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर की 35 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय पुरुष को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित बताया गया है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए जुलाई में एनसीडीसी भेजे गए थे।" उन्होंने बताया कि इंदौर में महामारी के 17 महीने के इतिहास में यह पहली बार है, जब संक्रमितों में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है। मालाकार ने बताया, "वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित दोनों मरीजों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं। इसलिए वे जुलाई में संक्रमण की जद में आने के बाद महामारी के गंभीर दुष्प्रभावों से बच गए और अपने घरों में पृथक-वास में इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।" उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों व्यक्तियों के सम्पर्क में आए कुल 88 लोगों के नमूने लिए हैं और इनकी कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,046 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है । गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील