लाइव न्यूज़ :

‘केएमएससी निजी प्रयोगशालाओं को आरटी-पीसीआर के लिए कच्चा माल दे सकता है’

By भाषा | Updated: July 24, 2021 11:40 IST

Open in App

कोच्चि, 24 जुलाई केरल सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के लिए आवश्यक कच्चा माल उचित दाम में यहां निजी प्रयोगशालाओं को मुहैया कराया जा सकता है ताकि वे 500 रुपये में जांच कर सकें।

राज्य सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि उसने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है कि केरल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (केएमएससी) अस्थायी कदम के तौर पर खासतौर से महामारी से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए निजी प्रयोगशालाओं को सामग्री की आपूर्ति कर सके जिसका उन्होंने अनुरोध किया है।

अदालत द्वारा आठ जुलाई को पूछे सवाल के जवाब में न्यायमूर्ति टी आर रवि के समक्ष ये दलीलें दी गयी। अदालत ने पूछा था कि क्या केएमएससी आरटी-पीसीआर के लिए निजी प्रयोगशालाओं को उचित कीमत पर कच्चा माल मुहैया करा सकता है ताकि वह 500 रुपये की दर पर जांच शुरू कर सकें। जांच की यह कीमत राज्य सरकार ने तय की है।

अदालत में कई निजी प्रयोगशालाओं ने कई याचिकाएं दायर कर राज्य सरकार के 30 अप्रैल के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 1,700 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दी गयी।

सरकार की दलीलों के मद्देनजर अदालत ने निजी प्रयोगशालाओं को केएमएससी को ऑर्डर देने के लिए कहा और केएमएससी से कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए कहा गया। इसके बाद अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए