लाइव न्यूज़ :

KK Pathak News: अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पदभार ग्रहण करने से पहले ही राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हड़कंप, लिए जाने लगे फटाफट निर्णय

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 15:50 IST

KK Pathak News: केके पाठक को जैसे ही शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिनों को अंचलों में प्रतिनियुक्त कर कार्य लिया जा रहा है। विभाग ने 15 जून के बाद से काम लेने पर रोक लगा दिया है। विभाग के बदलते ही नये वाले विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

KK Pathak News: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दायित्व अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने अभी संभाला भी नहीं है कि विभाग में फटाफट निर्णय लिए जाने लगे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ताजा आदेश जारी कर कहा है कि विशेष सर्वेक्षण के तहत मानदेय पर कार्यरत अमीन से अब अंचल कार्यालयों में काम नहीं लिया जायेगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि इन अमीनों से अगले आदेश तक अंचलों में कोई काम नहीं लिया जायेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक जय सिंह ने उक्त निर्णय से सभी डीएम और बंदोबस्त पदाधिकारी को अवगत करा दिया है। जारी पत्र में निदेशक ने कहा है कि विभाग द्वारा 27 फरवरी 2019 को विशेष सर्वेक्षण कार्य के लिए बंदोबस्त कार्यालयों में मानदेय के आधार पर अमीन (अमानत/सर्वेयर) की बहाली की गई थी।

वर्तमान में बंदोबस्त कार्यालयों द्वारा उक्त अमिनों को अंचलों में प्रतिनियुक्त कर कार्य लिया जा रहा है। इस बीच, विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है कि उक्त अमिनों से अंचल कार्यालयों में काम नहीं लिया जाए। विभाग ने 15 जून के बाद से काम लेने पर रोक लगा दिया है। केके पाठक को जैसे ही शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

उनके विभाग के बदलते ही नये वाले विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कथित तौर पर राजस्व विभाग के अधिकारी कागज दुरुस्त करने में लग गए हैं। कई अधिकारी तो उनके आने से पहले अपनी छुट्टी बिता लेना चाहते हैं। कई अधिकारी डाटा सुधारने में जुटे हुए हैं। लोग कहने लगे हैं कि अब गरीबों की जमीन पर कोई अमीर कब्जा नहीं कर पाएगा।

केके पाठक गरीबों की जमीन हड़पने वालों पर कार्रवाई करेंगे। चर्चा है कि जमीन दलाल अब दूसरा काम खोजने में लगे हैं। केके पाठक को इस विभाग में गड़बड़ी को देखते हुए ही लाया गया है। केके पाठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानबूझ कर इस विभाग में भेजा है। केके पाठक के के दायित्व संभालते हीं विभाग में  लोगों को बड़े पैमाने पर सुधार की उम्मीद है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील