दुष्कर्म के आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

By भाषा | Published: December 23, 2020 12:10 PM2020-12-23T12:10:19+5:302020-12-23T12:10:19+5:30

Kishore accused of rape was sent to child improvement home | दुष्कर्म के आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

दुष्कर्म के आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

नोएडा, 23 दिसंबर नोएडा के सेक्टर 9 में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने दो दिन तक बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू की और बुधवार सुबह आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kishore accused of rape was sent to child improvement home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे