लाइव न्यूज़ :

टिकरी बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या, हरियाणा के जींद से आए थे कर्मबीर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2021 11:23 IST

किसान आंदोलन का आज 74वां दिन है। इस बीच दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर देर रात एक किसान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देटिकरी बॉर्डर पर जींद से आए 52 साल के कर्मबीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीमौके से सुसाइट नोट भी बरामद- कानून रद्द होने तक वापस नहीं जाने की लिखी है इसमें बात

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर देर रात एक किसान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की उम्र 52 साल बताई गई है और उनकी पहचान कर्मबीर सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वे हरियाणा के जींद से किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए आए थे। 

कर्मबीर की तीन बेटियां हैं और एक बेटी की शादी हो चुकी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कहा गया है कि जब तक काले कानून रद्द नहीं होते हैं तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे।

सुसाइड नोट में लिखा है, 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद। मोदी सरकार तारीख पर तारीख देती जा रही है। इसका कोई अंदाजा नहीं है कि काले कानून कब रद्द होंगे। ये काले कानून जब तक रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।'

किसान आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर 74 दिन से आंदोलन

गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले 74 दिन से डटे हैं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

जारी किसान आंदोलन के बीच किसी किसान के आत्महत्या की ये पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही टिकरी बॉर्डर पर एक किसान जय भगवान ने कथित तौर पर खुद जहर खा लिया था। 

किसान को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसे ही एक ओर सिख गुरु संत राम सिंह के सिंघु बॉर्डर के करीब अपनी जान देने की खबर आई थी।

बताते चलें कि आंदोलन के बीच किसान संगठनों और सरकार के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन हल नहीं निकल सका है। इस बीच केंद्र ने किसानों के सामने 1.5 साल के लिए तीन कृषि कानूनों को टालने का भी प्रस्ताव रखा है।  किसानों ने हालांकि इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

टॅग्स :किसान आंदोलनहरियाणाकिसान आत्महत्याFarmers Suicide
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?