लाइव न्यूज़ :

भाजपा से भागे सांसद कीर्ति झा आजाद को पड़ा महंगा, कांगेस का दामन तो थामा पर 'हाथ' ने नही दिया साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2019 17:31 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को ही कांग्रेस ज्वाइन किया है. पार्टी में शामिल होते ही उन्हें पटना साहिब से टिकट भी दे दिया गया है. वहीं, कीर्ति आजाद की टिकट दरभंगा से काट दी गई और अब तो बिहार में उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद ही समाप्त हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकीर्ति आजाद ने भी लालू यादव के पास हाजरी लगाई थी. झारखंड के धनबाद से उन्हें टिकट मिलने की आश अभी बची हुई है अर्थात वह बेघर हो गये.

ओ दूर के मुसाफिर हमको भी साथ ले ले रे हम रह गये अकेले.’ यह गाना शायद कीर्ति झा आजाद गा रहे होंगे. भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति झा आजाद का हाल शायद कुछ ऐसा हीं होगा. कीर्ति झा आजाद ने फरवरी माह में ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे. जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को ही कांग्रेस ज्वाइन किया है. पार्टी में शामिल होते ही उन्हें पटना साहिब से टिकट भी दे दिया गया है. वहीं, कीर्ति आजाद की टिकट दरभंगा से काट दी गई और अब तो बिहार में उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद ही समाप्त हो गई है.

यहां बता दें कि कीर्ति आजाद जो लगातार दरभंगा सीट से चुनाव लडने का दावा कर रहे थे. लेकिन दरभंगा सीट राजद के खाते में जाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. वहीं, अब बिहार में उनके लिए कोई सीट नहीं है जिससे उन्हें टिकट मिल सके.

ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा कीर्ति झा आजाद से आगे निकले जिन्हें पार्टी ज्वाइन करते ही तरजीह मिली और पटना साहिब का टिकट भी उन्हें दे दिया गया. जानकारों की अगर मानें तो कीर्ति झा आजाद को टिकट न मिलना और शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट पाने में सफल होना लालू के गुणा गणित का खेल माना जा रहा है. जिसमें सिन्हा पास होते दिखे तो आजाद इसमें फेल हो गए. शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन करने के फैसले के अंत तक लालू यादव से सलाह मशविरा करते नजर आए. सिन्हा ने खुद ही कहा कि उन्हें लालू यादव की सलाह के बाद ही कांग्रेस ज्वाइन किया है.

हालांकि, कीर्ति आजाद ने भी लालू यादव के पास हाजरी लगाई थी. लेकिन उनकी दरभंगा से लडने की जिद को लालू यादव ने अनसुना कर दिया और महागठबंधन में टिकट के गणित में लालू यादव ने कीर्ति आजाद का पत्ता काट दिया. हालात ऐसे हो गए की अब तो बिहार में ही उनके लिए कोई टिकट नहीं बची.

हालांकि झारखंड के धनबाद से उन्हें टिकट मिलने की आश अभी बची हुई है अर्थात वह बेघर हो गये. लेकिन जिस दावे के साथ वह कांग्रेस में शामिल हुए थे उन्हें पार्टी पूरी नहीं कर पाई. जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले पूरा मंथन किया. साथ ही लालू यादव से भी पूरा सलाह लिया. हालांकि माना जा रहा था कि वह राजद में भी शामिल हो सकते हैं. लेकिन पटना साहिब सीट को लेकर शायद उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाना पडा. इसलिए उन्होंने कहा भी था की लालू यादव की सलाह से ही वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकीर्ति आजादबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील