लाइव न्यूज़ :

BJP से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी ने किया स्वागत

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2019 11:26 IST

पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस में कीर्ति आजाद के शामिल होने का कार्यक्रम 18 फरवरी को रखा गया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के कीर्ति आजाद बेटे हैं।कीर्ति आजाद भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं। जो 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे।कीर्ति आजाद ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी।

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजादकांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। कीर्ति आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पहले से ही आ रही थी। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद के पार्टी में शामिल होने की अधिकारिक पुष्टी की है।   

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया।''

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस में कीर्ति आजाद के शामिल होने का कार्यक्रम 18 फरवरी को रखा गया था। कीर्ति आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से बीजेपी से निलंबित चल रहे थे। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं। 

कौन हैं कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजद ( Kirtivardhan Bhagwat Jha Azad)है। कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 में बिहार के पूर्णिया में हुआ था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के कीर्ति आजाद बेटे हैं। ये भारत के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक नेता है। 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सात टेस्ट मैच और 25 वनेड मैच 1980 से 1986 तक खेले हैं। कीर्ति आजाद ने क्रिकेट कमेंटरी भी की है। इन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी। बीजेपी के टिकट पर 1998 में  कीर्ति आजाद बिहार के जिला दरभंगा से सांसद बने। कीर्ति आजाद दरभंगा से तीन बार सांसद रहे। 2015 कीर्ति आजाद ने बीजेपी छोड़ा था। 18 फरवरी 2019 को कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।  

टॅग्स :कीर्ति आजादराहुल गांधीलोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील