लाइव न्यूज़ :

किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का रहे थे चेहरा, काफी दिनों से थे बीमार

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2022 09:00 IST

राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार।2007-08 में बड़े गुर्जर आंदोलन से आए थे चर्चा में, सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में रखा था कदम।कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का अंतिम संस्कार टोडाभीम के मुंडिया गांव में किया जाएगा।

जयपुर: राजस्थान के बड़े गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुर्जर आरक्षण की मांग के आंदोलन के चेहरे के तौर पर उभरने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला पहले सेना में थे। बाद में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। गुर्जर आंदोलन के बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर किया था आंदोलन

किरोड़ी सिंह बैंसला 2007-08 में उस समय चर्चा में आए जब उनके नेतृत्व में राजस्थान में गुर्जरों के आरक्षण के लिए बड़ा आंदोलन छिड़ गया। इस आंदोलन के बीच करीब 70 मौतें भी हुईं। आंदोलन की बदौलत बैंसला बाद के वर्षों में गुर्जरों को अलग से एमबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरियों में 5 फीसदी आरक्षण दिलाने में कामयाब रहे। 

इससे पहले राजस्थान के गुर्जर ओबीसी में थे, हालांकि दबाव में सरकार को एमबीसी में गुर्जरों को शामिल करना पड़ा। 2008 के आंदोलन का खामियाजा तब राजस्थान में सत्ता में रही भाजपा को भी उठाना पड़ा था। उस समय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी। विधानसभा चुनाव में तब भाजपा को हार कर सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

टोडाभीम के मुंडिया गांव में अंतिम संस्कार

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का अंतिम संस्कार टोडाभीम के मुंडिया गांव में किया जाएगा। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी दुख जताया है। हाल में किरोड़ी सिंह बैंसला ने अपने बेटे विजय बैंसला को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमान सौंप दी थी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सामाजिक आंदोलन के प्रखर नेतृत्वकर्ता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। सामाजिक अधिकारों के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति!'

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजेओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील