लाइव न्यूज़ :

आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी से डरे किरीट सोमैया पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट की शरण में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 12, 2022 20:06 IST

आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में किरीट सोमैयी ने अपने वकील हृषिकेश मुंदरगी के जरिये बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जसे सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के पास भेजा जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार होने से डरेमुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए किरीट सोमैया ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैमुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू शाखा ने मंगलवार को किरीट के दफ्तर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को अपने खिलाफ दर्ज केस में राहत की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। 

किरीट सोमैयी ने अपने वकील हृषिकेश मुंदरगी के जरिये इस संबंध में याचिका दायर की है, जसे सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के पास भेजा जाएगा। 

आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की तीन सदस्यीय टीम ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के दफ्तर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की और उनसे संबंधित सभी परिसरों की तलाशी ली। 

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ब्रांच ने भाजाप नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया को कल यानी 13 अप्रैल तक पूछताछ के लिए विभाग के सामने पेश होने का समन जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार आईएनएस विक्रांत मामले में मामला दर्ज होने के बाद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील का कोई अता-पता नहीं है।

इस मामले में हमलवार होते हुए राज्य में सत्ताधारी शिवसेना ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके समैया पर आरोप लगाया है कि केंद्र से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद भी किरीट सोमैया अपने बेटे के साथ भूमिगत हो गये हैं क्योंकि उन्हें अब पुलिस की गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

मालूम हो कि आईएनएस विक्रांत मामले में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 53 साल के रिटायर्ड सैनिक बबन भोंसले की अपनी शिकायत ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। 

टॅग्स :Kirit SomaiyaMumbai policeशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा