लाइव न्यूज़ :

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भाजपा के विचार को सरकार के रुख के रूप में लिया जाना चाहिए: किरेन रिजिजू

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2022 10:19 IST

पिछले हफ्ते लोकसभा में एक लिखित जवाब में कानून मंत्री ने कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है क्योंकि मामला विचाराधीन है।

Open in App
ठळक मुद्दे फैमिली कोर्ट्स अमेंडमेंट बिल पर बहस के दौरान कानून मंत्री ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र कियाकानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जो भाजपा का विचार है, उसे सरकार का विचार मानना चाहिएविपक्ष के विरोध पर रिजिजू ने कहा कि भाजपा ही एक पार्टी है जो सरकार बनाती है

नई दिल्लीः केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता ( यूनिफॉर्म सिविल कोड) पर भाजपा का दृष्टिकोण स्पष्ट है और इसे सरकार का भी विचार माना जाना चाहिए।

कानून मंत्री का यह बयान लोकसभा में उस वक्त आया जब फैमिली कोर्ट्स अमेंडमेंट बिल पर बहस चल रही थी। विपक्ष ने इसका विरोध किया और कहा कि एक पार्टी का रुख सरकार का नहीं हो सकता जिसपर रिजिजू ने जवाब दिया कि यही एक पार्टी है जो सरकार बनाती है।

पिछले हफ्ते लोकसभा में एक लिखित जवाब में कानून मंत्री ने कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है क्योंकि मामला विचाराधीन है। मंगलवार को उन्होंने कहा,  यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में, आप जानते हैं कि हमारी सरकार की इस पर क्या सोच है। हम चाहते हैं कि इसको लेकर हमारी पार्टी की जो विचारधारा इसे देश की विचारधारा के रूप में लिया जाना चाहिए।

लोकसभा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में पारिवारिक न्यायालयों को वैधानिक कवर देने के लिए एक विधेयक पारित किया। रिजिजू ने कहा कि वह सभी राज्य सरकारों से हर जिले में एक परिवार स्थापित करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, लंबित मामलों के लिए सरकार या न्यायपालिका को दोष देना अनुचित है, हालांकि यह चिंता का विषय है कि संख्या बढ़ रही है।

कानून मंत्री ने कहा कि "लोग सवाल करते हैं कि सरकार क्या कर रही है, कानून मंत्री क्या कर रहे हैं। मुझे दुख होता है। लंबित मामलों जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए, लोगों को पहले विवरण में जाना चाहिए। न्यायाधीश कड़ी मेहनत करते हैं ... ऐसे न्यायाधीश हैं जिन्होंने एक दिन में सैकड़ों मामलों को सुलझाया है... वे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करते हैं। रिजिजू ने कहा कि मामलों के लंबित रहने का कारण कुछ और है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूलोकसभा संसद बिलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम