लाइव न्यूज़ :

किरेन रिजिजू ने कैंब्रिज में राहुल गांधी के लगाये आरोपों पर कहा, "दुनिया के सामने झूठ परोस रहे हैं कि भारतीय लोकतंत्र संकट में है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2023 12:10 IST

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीते शनिवार को कहा कि कुछ लोग देश और दुनिया में यह फैला रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका सुरक्षित नहीं हैं लेकिन उनकी इस अफवाह पर कोई ध्यान नहीं देने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये भाषण पर किया कटाक्ष कुछ लोग दुनिया को बता रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में हैलेकिन उनके इस अफवाह पर कोई ध्यान नहीं देने जा रहा है क्योंकि भारत लोकतंत्र की जननी है

भुवनेश्वर: केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताये जाने को लेकर पलटवार किया और कहा कि दुनिया को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में वकीलों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कानून मंत्री ने बीते शनिवार को कहा कि कुछ लोग देश और दुनिया में यह फैला रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका सुरक्षित नहीं हैं लेकिन उनकी इस अफवाह पर कोई ध्यान नहीं देने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “भारतीय न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है, विशेष रूप से हमारे न्यायाधीशों के ज्ञान को सार्वजनिक तौर पर जांच-परख के लिए डाला जा सकता है। इस तरह की कोशिश  जानबूझकर सीधे तौर पर देश की छवि खराब करने के लिए की जा रही है।" 

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, “कभी-कभी ऐसा होता है कि देश के भीतर और बाहर यह बताने का प्रयास किया जाता है कि इस समय भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है। ये कुल लोगों की गुप्त मंशा हो सकती है कि ऐसे बयान से या अभियान भारत और उसके लोकतांत्रिक ढांचे को बदनाम किया जाए लेकिन वो लोग ऐसा करने में सफल नहीं हो सकते हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सबसे पुराना लोकतंत्र होने का दावा कर सकता है, लेकिन असल में भारत ही ‘लोकतंत्र की जननी’ है।

मालूम हो कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिये उस बयान के बाद आयी है, जिसमें राहुल गांधी ने व्याख्यान देते हुए आरोप लगाया था कि मौजूदा वक्त में भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और खुद उनके सहित कई राजनेताओं की निगरानी की जा रही है।

राहुल गांधी ने कैंब्रिज में कहा कि इस समय भारत में मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा करके लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों की निगरानी की जा रही है, उन्हें डराना जा रहा है। सरकार इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है और आम जनता के बीच भी अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमला करके भय का माहौल तैयार किया जा रहा है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूराहुल गांधीCambridgeBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम