लाइव न्यूज़ :

किरण बेदी बिना जमीर वाली महिला, अफसरों को ताने मारती और डराती रहती हैंः नारायणसामी

By भाषा | Updated: December 27, 2019 19:35 IST

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "उपराज्यपाल किरण बेदी नियमित प्रशासन में एक निरंतर और बेवजह हस्तक्षेप करती हैं।" उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कथित रूप से अफसरों को अपने कार्यालय में बैठकों के लिए बुलाकर उन्हें ताने मारतीं और डरातीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनी हुई सरकार के खिलाफ बदले की भावना से काम करती हैं। राष्ट्रपति से शिकायत करने पर नाराज किरण बेदी, मुख्यमंत्री की मंशा पर उठाए सवाल।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी एक बेजमीर महिला हैं क्योंकि वह चुनी हुई सरकार के खिलाफ कथित रूप से प्रतिशोधी रवैया अपना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "उपराज्यपाल किरण बेदी नियमित प्रशासन में एक निरंतर और बेवजह हस्तक्षेप करती हैं।" उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कथित रूप से अफसरों को अपने कार्यालय में बैठकों के लिए बुलाकर उन्हें ताने मारतीं और डरातीं हैं। नारायणसामी ने आरोप लगाया कि बेदी बिना जमीर वाली महिला हैं और चुनी हुई सरकार के खिलाफ बदले की भावना से काम करती हैं। 

राष्ट्रपति से शिकायत करने पर नाराज किरण बेदी, मुख्यमंत्री की मंशा पर उठाए सवाल

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राष्ट्रपति से उनकी शिकायत के लिये मुख्यमंत्री वी नारायणसामी पर निशाना साधा। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 दिसंबर को पुडुचेरी की यात्रा पर थे और इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे यह कहते हुए उपराज्यपाल किरण बेदी को तत्काल पुडुचेरी से वापस बुला लेने की मांग की कि बेदी विभिन्न योजनाओं के लागू होने में रोड़े अटका रही हैं।

नारायणसामी ने ज्ञापन में बेदी पर आरोप लगाया था कि 2016 में जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तब से उन्होंने पुडुचेरी के विकास के लिये कुछ नहीं किया। बेदी ने मुख्यमंत्री की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्या जुएघर की सुविधा, सड़क किनारे शराब की भट्ठी और लॉटरी टिकट की व्यापक बिक्री का मतलब विकास है।

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि क्या यह अलोकतांत्रिक है कि एक प्रशासक (उपराज्यपाल) इन कवायदों पर सवाल उठाता है। बेदी ने कहा, "पुडुचेरी की जनता भी इनमें से कोई भी व्यवसाय फलने-फूलने नहीं देना चाहती, मुख्यमंत्री को इस तरह की कोशिशों के बारे में लोगों को समझाने की जरूरत है।"

टॅग्स :मोदी सरकारकिरण बेदीवी नारायणस्वामीपुडुचेरीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम