लाइव न्यूज़ :

स्वीडन के राजा, रानी भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे नई दिल्ली

By भाषा | Updated: December 2, 2019 05:16 IST

Sweden King and Queen: स्वीडन के राजा और रानी भारत के छह दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे, करेंगे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन के राजा, रानी भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगेस्वीडन के राजा और रानी राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: स्वीडन के राजा-रानी राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और रानी सिल्विया भारत के पांच दिवसीय दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित परामर्श के मुताबिक शाही दंपति के यहां सुबह छह बजकर 55 मिनट पर पहुंचने की उम्मीद है।

पूर्व में दिए गए परामर्श में कहा गया था कि उनके रविवार शाम को पहुंचने का कार्यक्रम है। इसमें कहा गया कि राजा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय और पारस्परिक हितों के बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी स्वीडन के राजा से मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय के परामर्श के मुताबिक दिल्ली में इस शाही जोड़े के सोमवार को जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली के अलावा शाही दंपति के मुंबई और उत्तराखंड जाने का भी कार्यक्रम है। राजा गुस्ताफ का यह तीसरा भारत दौरा है।

विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि राजा के साथ एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। इसमें कहा गया, “द्विपक्षीय संब‍ंधों को और मजबूती देने वाले दस्तावेजों पर इस दौरान दस्तखत किए जाने की उम्मीद है।” 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए