लाइव न्यूज़ :

Kho Kho World Cup 2025: 6 महाद्वीप और 24 देश, खो-खो खेल महाकुंभ 13-19 जनवरी तक?, खिलाड़ियों का लगेगा दिल्ली में महाकुंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2025 20:06 IST

Kho Kho World Cup 2025: छह महाद्वीपों के 24 देश शिरकत करेंगे। 21 पुरुषों की टीम है और 20 महिला टीम भाग ले रही है। खो खो खेल का महाकुंभ 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देKho Kho World Cup 2025: खो-खो वर्ल्ड कप का काउंट डाउन शुरू।Kho Kho World Cup 2025: खिलाड़ियों का लगेगा दिल्ली में महाकुंभ।Kho Kho World Cup 2025: महाकुंभ 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा।

Kho Kho World Cup 2025: भारत की माटी में खेला जाने वाला खो-खो का पहली बार दिल्ली में वर्ल्ड कप होने जा रहा है। इसके लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इस खेल को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था होगी। हालांकि इसे ऑनलाइन बुक करना पड़ेगा। इस खेल के प्रेमी अपनी मनचाही सीट बुक कर सकेंगे। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस खेल में छह महाद्वीपों के 24 देश शिरकत करेंगे। 21 पुरुषों की टीम है और 20 महिला टीम भाग ले रही है। खो खो खेल का महाकुंभ 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा।

एशिया की टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश भी शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट में उपस्थित लोगों के लिए मनोरंजन के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। कॉमनवेल्थ गेम की तरह दिल्ली में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए खेल गांव बसाने की भी योजना है ताकि देश-विदेश में इस खेल की चर्चा हो सके।

विश्व कप में दो शानदार ट्रॉफी होंगी बना है। पुरुषों की चैंपियनशिप के लिए चमकदार नीली ट्रॉफी तैयार किया गया है और महिलाओं के लिए हरी ट्रॉफी है। जो गतिशील भावना को दर्शाता है। नीली ट्रॉफी विश्वास, दृढ संकल्प और सार्वभौमिक अपील का प्रतीक है, वहीं हरी ट्रॉफी विकास और जीवन शक्ति का प्रतीक।

विश्व कप खो-खो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा--- सुधांशु मित्तल

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्ल्ड कप भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह विश्व कप खो-खो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा है ताकि इस खेल को ओलंपिक्स में शामिल कराया जा सके।

दुनिया भर के लोग खो-खो के कौशल, गति और टीम वर्क का प्रदर्शन को देख सकें। विविध संस्कृतियों को खेल के माध्यम से एकजुट करेगा। महासचिव एमएस त्यागी का कहना है कि 24 देशों की भागीदारी खो-खो की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शा रहा है। इस खेल का शुभंकर जिसका नाम तेजस और तारा। तारा मार्गदर्शन और आकांक्षा का प्रतीक है और तेजस गति और टीमवर्क का। यह खेल अब नई वैश्विक ऊंचाई तक पहुंच रहा है।

टॅग्स :दिल्लीटीम इंडियापाकिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप