लाइव न्यूज़ :

Khelo India Athletes: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'खेलो इंडिया के एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 13:37 IST

Khelo India Athletes: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि अब सरकारी नौकरी पाने के लिए खेलो इंडिया के एथलीट पात्र होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखेलो इंडिया गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीट सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट किया साल 2018 में भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया था खेलो इंडिया गेम्स

Khelo India Athletes: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि अब सरकारी नौकरी पाने के लिए खेलो इंडिया के एथलीट पात्र होंगे। भारत सरकार के द्वारा खेलो इंडिया का आयोजन पहली बार 2018 में किया गया था। खेलो इंडिया में विभिन्न कटेगरी के खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इन कटेगरी में पदक विजेता और तीसरे पायदान का स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के द्वारा साल 2013 के अक्टूबर माह में खिलाड़ियों के लिए भर्ती और पदोन्नति तथा अन्य प्रोत्साहनों के संबंध में निर्देश जारी किए थे। अब 11 साल बाद केंद्रीय सरकार की नौकरियों में खिलाड़ियों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

खेलो इंडिया में प्रतिभा दिखाने का मौका

सभी के अंदर कुछ न कुछ प्रतिभा होती है। ऐसी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए भारत सरकार ने खेलो इंडिया शुरू किया। हर साल आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में युवा भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाते हैं। खेलो इंडिया के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स भी आयोजित किए गए।

खेलो इंडिया साल 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ के साथ जुड़ गया। जिससे इस प्रतियोगिता की छवि में काफी बढ़ोतरी हुई। खेलो इंडिया गेम्स जब शुरू हुआ तब 18 इवेंट्स शामिल किए गए। जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी और निशानेबाजी शामिल है।

इन खेलों में लड़के और लड़कियां दोनों भाग लेती हैं। बीते साल 18 इवेंट्स से बढ़ाकर इसे 27 कर दिया गया। खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए भारत का निवासी आवेदन कर सकता है। हालांकि, वह स्कूल और कॉलेज का छात्र होना चाहिए। अंडर 17 के लिए 17 साल।  अंडर-21 के लिए आयु 21 साल होनी चाहिए।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरखेलो इंडियाKhelo India Kheloखेलो इंडिया स्कूल गेम्ससरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर