लाइव न्यूज़ :

खरगोन : सड़क हादसे में तीन किसानों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:24 IST

Open in App

खरगोन, छह दिसंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ट्रक के पलट जाने से उसमे सवार तीन किसानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भीकनगांव थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात उस समय हुई जब बिलखेड़ गांव के किसान अपनी मिर्च की फसल को बाजार में बेचने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि भीकनगांव कस्बे के लगभग एक किलोमीटर दूर वाहन के सामने अचानक आए एक खरगोश को बचाने की कोशिश में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई तथा चार किसानों और वाहन चालक सहित पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील मेहताब (25), उनके चचेरे भाई सुनील नहल (24), और उनके बहनोई जयपाल जमरे (26) के तौर पर हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?