लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवनीत राणा और रवि राणा को रविवार को बांद्रा कोर्ट में किया जाएगा पेश, मुंबई पुलिस जुटा रही है सबूत

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 21:17 IST

खार पुलिस कल 90 अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस जांच के लिए दोनों के सभी वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस फुटेज को एकत्र कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दोनों के सभी वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस फुटेज को एकत्र कर रही हैआईपीसी की धारा 153 (A) और 135 तहत दर्ज किया गया है मामला

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। खार पुलिस कल 90 अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस दोनों के सभी वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस फुटेज को एकत्र कर रही है।

मुंबई पुलिस ने शहर के खार इलाके में दोनों को घर से बाहर ले जाने के बाद विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों पर आईपीसी की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

मुंबई पुलिस अधिनियम (पुलिस के निषेधाज्ञा का उल्लंघन), पश्चिमी मुंबई में खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर 'हनुमान चालीसा' पढ़ने की अपनी योजना रद्द कर दी।

बता दें कि महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी और सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का ऐलान करने के बाद वापस ले लिया था। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि हमारा विरोध ढोंगी हनुमान भक्त के खिलाफ था। उन्होंने गुंडे भेजे, जिन्होंने हमारे घर के बाहर हंगामा किया। हमारा मकसद था इनकी असलियत दिखाना।

प्रेस वार्ता ने सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "मैं यह सवाल पूछना चाहती हूं कि आखिर किसी को हनुमान चालीसा पाठ से क्या दिक्कत है। हनुमान संकट मोचक हैं। मुझे लगता है कि ये उनमें डर है। इसलिए उन्होंने हमे रोकने के लिए गुंडे भेजे।" वहीं शनिवार को मातोश्री के बाहर हजारों शिवसैनिक सीएम के निजी आवास के सामने एकत्रित हुए और वहां सुरक्षा घेरा बनाया। इस दौरान शिवसैनिकों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

टॅग्स :मुंबई पुलिसकोर्टशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो