लाइव न्यूज़ :

'ऐसे खलिस्तान बनाना था कायर भगोड़े ने',अमृतपाल सिंह के फरार होने पर भाजपा नेता ने कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2023 13:55 IST

Khalistani Leader Amritpal Singh: इस बीच खबर है कि अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार शाम पंजाब सरकार ने अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।राज्य पुलिस ने उसके नेतृत्व वाले संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया।

Khalistani Leader Amritpal Singh: कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस के हाथों नहीं लगा है। वह अब भी फरार है। इस बीच खबर है कि अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया।

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तंज कसते हुए अमृतपाल पर निशाना साधा। बग्गा ने कहा कि ऐसे खलिस्तान बनाना था कायर भगोड़े ने? भाजपा नेता ने ट्वीट किया- कई दिन से अमृतपाल पुलिस को चुनौती दे रहा था हिम्मत है तो गिरफ्तार करो , जब पुलिस आई तो गीदड़ो की तरह भाग गया । कभी बाइक पे , कभी साइकल पे, कभी किसी गली,कभी किसी गली, ऐसे खलिस्तान बनाना था कायर भगोड़े ने ? 

शनिवार शाम पंजाब सरकार ने अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी, जिसके तहत राज्य पुलिस ने उसके नेतृत्व वाले संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह शनिवार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अधिकारियों ने कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी और राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को रविवार दोपहर तक निलंबित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि उसने सिंह की अध्यक्षता वाले 'वारिस पंजाब दे' के तत्वों के खिलाफ राज्य में "बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी घेरा और तलाशी अभियान (CASO)" शुरू किया है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस की यह कार्रवाई मुक्तसर जिले से अमृतपाल के 'खालसा वाहिर' - एक धार्मिक जुलूस - की शुरुआत से एक दिन पहले हुई।

इस बीच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल के संगठन के चारों गिरफ्तार सदस्यों को एक विशेष विमान से डिब्रूगढ़ लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चारों को फिलहाल डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में रखा गया है।’’ उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी। डिब्रूगढ़ पुलिस दिन में इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन कर सकती है। 

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाअमृतपाल सिंहPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष