लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने एग्जिट पोल आने के बाद अखिलेश यादव पर किया व्यंग्य, ट्वीट करके बोले- '10 मार्च को गठबंधन के साथ 100 भी नहीं जीत पायेंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 22:02 IST

एग्जिट पोल सर्वे के बाद जहां सपा संभावित बीजेपी के वापसी को खारिज कर रही है, वहीं भाजपा सपा पर एरक बार फिर हमलावर हो गई है। एग्जिट पोल के आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि यूपी की जनता भजपा के शासन को फिर से देथना चाहती है, वहीं यह भी तय है कि सपा और उसके प्रमुख अखिलेश यादव एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को भुनाने में नाकाम रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एग्जिट पोल सर्वे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर किया व्यंग्यकेशव मौर्य ने कहा कि सपा गठबंधन 100 सीटें भी नहीं जीत पाएंगीदरअसल यूपी चुनाव के एग्जिट पोल आये हैं, उनमें एक तरफा भाजपा की जीत को दिखाया गया है

दिल्ली: यूपी इलेक्शन में मतदान के समापन के बाद सामने आये एग्जिट पोल ने समाजवादी पार्टी के खेमें में बचैनी बढ़ा दी है क्योंकि लगभग-लगभग सभी एग्जिट पोल स्पष्ट इशारा कर रहे हैं कि आगामी 10 मार्च के बाद बीजेपी दोबारा सत्ता में वापसी कर सकती है।

एग्जिट पोल सर्वे के बाद जहां सपा संभावित बीजेपी के वापसी को खारिज कर रही है, वहीं भाजपा सपा पर एरक बार फिर हमलावर हो गई है। एग्जिट पोल के आंकड़े स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि यूपी की जनता भाजपा के शासन को फिर से देखना चाहती है, वहीं इसके साथ ही यह भी तय है कि सपा और उसके प्रमुख अखिलेश यादव एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को भुनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे। 

यही कारण है कि योगी सरकार में नंबर 2 की हैसियत रखतने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भारी व्यंग्य किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर दावा किया है कि आगामी 10 मार्च को चुनावी रिजल्ट आने के बाद सपा गठबंधन 100 सीटें भी नहीं जीत पाएंगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में कहा, '400 सीटें जीतने का दावा करने वाले अखिलेश यादव जी मतगणना के पहले ही 300 पर आ गए, 10 मार्च को गठबंधन के साथ 100 भी नहीं जीत पाएंगे, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार फिर बनेगी, मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजना, भाजपा का मजबूत संगठन, पिछड़ों/दलितों के समर्थन से फिर जीतेंगे।'

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल 

दरअसल यूपी चुनाव 2022 से संबंधित जितने भी एग्जिट पोल आये हैं, उनमें एक तरफा भाजपा की जीत को दिखाया गया है। India Today और Axis My India की ओर से जारी किये गये एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। 403 विधानसभा सीटों के इस चुनावी जंग में बहुजन समाज पार्टी को 3 से 9 सीटें और देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

India Today और Axis My India के अलावा टीवी9 के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार यूपी में दोबारा बनते हुए दिखाई दे रही है। टीवी9 के सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि सपा गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिल रही हैं। वहीं बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा CSEPR के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। CSEPR ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है।

CNN-न्यूज 18 एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 240 सीटें मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी को 140, बसपा को 17 सीटें सीटे मिलने का अनुमान है। पोल स्ट्रेट एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 146 से 160, बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिलती नजर आ रहा है। सपा गठबंधन को 135-165, बसपा को 4 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

TIMS NOW के एग्जिट पोल ने बीजेपी के खाते में 225 सीटें, सपा गठबंधन के खाते में 151 सीटें, बसपा को 14 सीटें और कांग्रेस को 9 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2022केशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील