लाइव न्यूज़ :

'यह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की शुरुआत', उमेश पाल हत्याकांड पर राम गोपाल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया

By शिवेंद्र राय | Updated: March 8, 2023 17:25 IST

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर सियासी बयानबाजी जारी है। यूपी पुलिस की इस एनकाउंटर कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने सनसनीखेज दावा किया था। गोपाल यादव ने कहा था कि अतीक अहमद के दोनो बेटे यूपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनमे से एक की हत्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर सियासी बयानबाजी जारी हैरामगोपाल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया हैयह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति की शुरुआत है- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ ने कौंधियारा में हुई मुठभेड़ में बदमाश विजय उर्फ उस्मान चौधरी को ढेर कर दिया। इस मामले में यूपी पुलिस एक और आरोपी अरबाज को एनकाउंटर में मार चुकी है। यूपी पुलिस की इस एनकाउंटर कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने सनसनीखेज दावा किया था।

नेता ने कहा था, "पिछली 24 फरवरी को प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस को असल अपराधी नहीं मिले हैं। पुलिस पर दबाव है कि जो मिल जाए उसे मारो। जो पकड़ में आ जाएगा उसे मारेगें। अतीक अहमद के दोनों लड़कों को पहले ही दिन पुलिस ने पकड़ लिया था। उनमें से किसी एक की हत्या हो जाएगी एक-आध दिन में, आप सब देख लेना।"

अब राम गोपाल यादव के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने सपा महासचिव के बयान को मुस्लिम तुष्टिकरण कहा है। 

 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रोफेसर राम गोपाल यादव जी के उमेश पाल और जवानों के हत्यारों के समर्थन में दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है। सपा का असली चरित्र अपराधियों का संरक्षण और मनोबल बढ़ाने वाला है। यह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति शुरुआत है। मामले में पुलिस कार्रवाई प्रशंसनीय है उस पर सवाल उठाना गलत है।"

बता दें कि प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर सियासी बयानबाजी जारी है। पिछले दिनों  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। मायावती ने कहा था,  "प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद इस सम्बंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ’विकास दूबे काण्ड’ करेगी? वैसे पुराने राजू पाल हत्याकाण्ड के गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है, किन्तु पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?"

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्यासमाजवादी पार्टीप्रयागराजउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है