लाइव न्यूज़ :

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'कांग्रेस में हो रहा चुनाव मोदी जी के संकल्प का नतीजा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 23, 2022 18:14 IST

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस में हो रहे अध्यक्ष पर का चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजनीति में परिवारवाद को समाप्त करने के संकल्प का नतीजा है।

Open in App
ठळक मुद्देफूलपुर के सिराथू से विधानसभा चुनाव हारने वाले केशव मौर्य ने कांग्रेस में हो रहे चुनाव पर किया तंजकेशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को पीएम मोदी के संकल्प का नतीजा बतायाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वंशवाद की राजनीति को खत्म करने का संकल्प लिया है

लखनऊ:कांग्रेस में हो रहा अध्यक्ष पद का चुनाव न केवल पार्टी के भीतर बल्कि पार्टी के बाहर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के संकल्प का नतीजा बताया है।

बीते विधानसभा चुनाव में फूलपुर के सिराथू विधानसभा सीट से सपा समर्थित अपना दल (कमेरावादी) की प्रत्याशी पल्लवी पटेल से खुद चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस में हो रहे अध्यक्ष पद के चुनाव पर भारी तंज किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके कहा, "यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का राजनीति में परिवारवाद समाप्त करने के संकल्प का ही नतीजा है कि कांग्रेस में अब अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहा है। परिवार के खूंटे से बंधे बाक़ी राजनीतिक दलों को भी चेत जाना चाहिए।"

उन्होंने राजनीति में परिवारवाद को जहर के समान बताते हुए कहा कि भाजपा से कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए। भाजपा एक संगठन से चलती है, जिसे किसी विशेष घर का आदमी नहीं चलाता है। भाजपा आम लोगों की पार्टी है और इसलिए देश की जनता ने भाजपा को अपनी माना है। वहीं कांग्रेस में वंशवाद इतनी गहराई तक धंसा हुआ है कि वहां पर पार्टी के प्रमुख चेहरे किसी न किसी ऐसे वंश से आते हैं, जो गांधी परिवार की मेहरबानी पर राजनीति में हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस अपने वंशवाद से आजादी नहीं पाती, देश की जनता उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' अभियान को असफल बताते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी देश में भर में घूम रहे हैं औऱ लोग उनकी पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। उन्हों पहले पार्टी संभालनी चाहिए उसके बाद किसी यात्रा के बारे में सोचना चाहिए।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्यानरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप