लाइव न्यूज़ :

UPElections2022: दारा सिंह चौहान के इस्तीफे पर सामने आया केशव प्रसाद मौर्य का बयान, दी नसीहत

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 12, 2022 16:28 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने ट्वीट कर चौहान को क्या नसीहत दी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा।चौहान के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है।डिप्टी सीएम ने इस सिलसिले में ट्वीट किया है।

लखनऊ: योगी सरकार में वन पर्यावरण और जन्तु उघान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। मालूम हो, मंगलवार को श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। ऐसे में अब चौहान के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने इस सिलसिले में ट्वीट किया है और चौहान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की नसीहत भी दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'परिवार का कोई सदस्य भटक जाये तो दुख होता है जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूँगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होनें से नुकसान उनका ही होगा बड़े भाई श्री दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिये।' बता दें कि दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा भेज दिया है। चौहान ने अपने इस्तीफे में बताया कि वो राज्य सरकार के पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रैवये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ हो रहे खिलवाड़ से आहत हैं। इसके कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

वहीं, हाल ही में अपने पद दे इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी योगी सरकार पर कुछ आरोप लगाए थे और अपने राज्यपाल को संबोधित अपने त्यागपत्र में लिखा था, 'मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।' 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJP government of Uttar Pradeshकेशव प्रसाद मौर्यास्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील