लाइव न्यूज़ :

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दी सीधी चुनौती, बोले- "पूरा यूपी भाजपा का गढ़ है, मैनपुरी में भी हराएंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 16, 2022 18:09 IST

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में रघुराज शाक्य के पर्चा दाखिल करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे यूपी को भाजपा का गढ़ बताते हुए अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उनकी पत्नी डिंपल यादव को चुनावी मात देने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दी भारी चुनावी चुनौतीकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव इस बात को समझ लें कि पूरा यूपी भाजपा का गढ़ हैभाजपा ने उन्हें हर गढ़ में हराया है और अब इस लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी में भी हरायेंगे

लखनऊ: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच खासी रार मची हुई है। एक तरफ तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई सीट पर पैतृक सीट बताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव को लोकसभा पहुंचाने की कवायद में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य की जीत के लिए हुंकार भर रहे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे यूपी को भाजपा का गढ़ बताते हुए डिंपल यादव को चुनावी मात देने की बात कही है।

ट्विटर पर खासे सक्रिय रहने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सुप्रीमो यादव को घेरने के लिए ट्वीट किया और कहा, "अखिलेश जी कहते हैं कि मैनपुरी हमारी परंपरागत सीट है, हमारा गढ़ है। अखिलेश यादव जी भूल गये कि अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है। हर गढ़ में हराया है, इसमें भी हरायेंगे।"

केशव मौर्य अक्सर ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखे व्यंग्य बाणों से हमला करते रहते हैं। बीते सितंबर महीने में चित्रकूट दौरे पर गये केशव मौर्य ने पत्रकारों के बात करते हुए अखिलेश यादव की जमकर खिंचाई की थी और कहा था कि चुनावी हार से चित हो चुके अखिलेश यादव विधानसभा में भी सरकार का सामना नहीं करना चाहते हैं।

यही कारण है कि वो विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा न लेकर रोड पर घूमते रहते हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं अखिलेश जी से यही कहूंगा कि गंभीर बने, नहीं तो इन्हीं आदतों की जनता ने आपको हराकर पैदल कर दिया है।

जहां तक मैनपुरी उपचुनाव का सवाल है तो यह चुनाव सपा प्रमुख की पत्नी डिंपल यादव के लिए आसान नहीं रहने वाला है। भले ही अखिलेश यादव इसे सपा की परंपरागत सीट मान रहे हैं लेकिन भाजपा ने रघुराज शाक्य को टिकट देकर यह चुनाव फंसा दिया है। इसका मुख्य कारण है रघुराज शाक्य का राजनैतिक करियर क्योंकि उन्होंने राजनीति का पाठ दिवंगत मुलायम सिंह से ही पढ़ना सिखा और वो शिवपाल यादव के बेहद नजदीकी बताये जात हैं।

भाजपा में आने से पहले रघुराज सिंह शाक्य समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार संसद के सदस्य और एक बार विधायक रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव रघुराज शाक्य को बेहद स्नेह देते थे, इस कारण मैनपुरी की जनता के सामने एक बारिक सा भ्रम जरूर है और उस भ्रम को शाक्य ने आज उस समय और भी गहरा बना दिया, जब वो उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने से पहले सैफई स्थित मेला ग्राउंड गये और मुलायम सिंह यादव की समाधि पर मत्था टेका।

टॅग्स :उपचुनावकेशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवडिंपल यादवBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह