लाइव न्यूज़ :

सेना को सलाम! खड़ी चट्टान से गिरने के बाद खाई में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया, ऑपरेशन में लगी थीं 34 जवानों की 2 टीमें

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 11:12 IST

बाबू नाम का युवक मलमपुझा पहाड़ों की खड़ी चोटी से गिरने के बाद एक खाई में जाकर फंस गया। राज्य सरकार की मांग पर भारतीय सेना को अभियान में लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़का एक खड़ी चट्टान से गिर गया था चट्टान की चोटी से लगभग 30 मीटर दूर एक खाई में फंस गयासेना की दो टीमें सुबह 5.45 बजे से अभियान में लगीं और लड़के तक पहुंच गई

पलक्कड़ः भारतीय सेना ने एक बार वो कारनामा कर दिखाया है जिसके लिए वह जानी जाती है। केरल के पलक्कड़ के मलमपुझा पहाड़ों में एक खड़ी खाई में फंसे एक व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद सही सलामत नीचे उतार लिया है। सेना ने इसके लिए अपनी दो टीमें लगा रखी थीं।

बाबू नाम का युवक मलमपुझा पहाड़ों की खड़ी चोटी से गिरने के बाद एक खाई में जाकर फंस गया। राज्य सरकार की मांग पर भारतीय सेना को अभियान में लगाया गया। सेना की टीमों ने बचाव अभियान मंगलवार रात से शुरू किया। रात भर टीमें भेजी गई हैं और बचाव अभियान जारी रहा।

ऑपरेशन पलक्कड़ के लिए सेना ने दो टीमों को स्थानांतरित किया। मद्रास रेजीमेंलट सेंटर, वेलिंगटन से 12 कर्मियों की एक टीम, जिसमें विशेषज्ञ उपकरण के साथ पर्वतीय योग्य कर्मी शामिल थे जो बुधवार सुबह 1:30 बजे सड़क मार्ग से पहुंचे। वहीं पैराशूट रेजिमेंट सेंटर, बेंगलुरु से 22 कर्मियों की दूसरी टीम विमान से सुलूर रवाना हुई जो आज सुबह 4 बजे तक बचाव स्थान पर पहुंची।

लड़का एक खड़ी चट्टान से गिर गया था और चट्टान की चोटी से लगभग 30 मीटर दूर एक खाई में फंस गया। सेना ने दोनों टीमें  सुबह 5.45 बजे से अभियान में लगीं और लड़के तक पहुंच गई। स्थान की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही सुलूर एयरबेस पर हेलिकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखा गया था।

सेना की कड़ी मशक्कत के बाद खड़ी खाई में फंसे युवक बाबू को अब बचा लिया गया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। लड़का भारतीय सेना की बचाव अभियान टीम के साथ काफी खुश नजर आ रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाकेरलहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब