लाइव न्यूज़ :

केरल : घरेलू हिंसा का शिकार होने के कारण महिला ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:53 IST

Open in App

केरल के कन्नूर जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पीड़िता सुनीशा ने हाल ही में उत्पीड़न के खिलाफ स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने दोनों परिवारों से बातचीत करने के बाद मामला दर्ज किए बिना ही उसे पति के घर वापस भेज दिया था। आत्महत्या करने से पहले सुनीशा ने अपने भाई को एक ऑडियो संदेश भेजा था जिसमें उसने पति के घर पर उसके साथ हुई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताया था। सुनीशा रविवार को अपने पति विजेश के घर में स्नानघर में मृत पाई गयी थी। उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विभिन्न टेलीविजन चैनलों की ओर से जारी किए गए ऑडियो में सुनीशा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं । यदि उसे उसके घर नहीं ले जाया गया तो वह जीवित नहीं बचेगी। सुनीशा के पिता ने मीडिया से कहा, ‘‘वह शिकायत करती थी कि पति और उसके माता-पिता उसके साथ मारपीट किया करते थे।’’ कुछ समय तक प्रेम संबंध में रहने के बाद सुनीशा और विजेश ने डेढ़ साल पहले शादी की थी। पयान्नुर पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आपराधिक दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए