लाइव न्यूज़ :

केरल 25 मई से पूरी तरह ई-शासित राज्य बन जाएगा, डिजिटल प्राप्त होंगी सरकारी सेवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 20:36 IST

सरकार ने कहा, केरल को भारत का ‘पूर्णत: ई-शासित राज्य’ घोषित करना दक्षिणी राज्य की ज्ञान आधारित समाज और अर्थव्यवस्था की दिशा में शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम होगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे25 मई से राज्य में सरकारी सेवाएं डिजिटल, पारदर्शी और तेजी से प्राप्त होंगीइसके जरिए 800 से ज्यादा सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगीसरकार ने कहा, यह शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम होगा

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बृहस्पतिवार को राज्य को पूरी तरह से ‘ई-शासित’ घोषित करेंगे, जहां सरकारी सेवाएं डिजिटल, पारदर्शी और तेजी से प्राप्त होंगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल को भारत का ‘पूर्णत: ई-शासित राज्य’ घोषित करना दक्षिणी राज्य की ज्ञान आधारित समाज और अर्थव्यवस्था की दिशा में शत-प्रतिशत डिजिटल साक्षरता हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम होगा। 

इसमें कहा गया, “यह अनूठी उपलब्धि केरल के पहले पूर्ण साक्षर भारतीय राज्य बनने और पूरी तरह से ई-साक्षर समाज बनने का प्रयास शुरू करने के दशकों बाद आई है। यह प्रयास राज्य को डिजिटल सशक्त समाज के रूप में बदलने की सरकार की दूरदर्शी नीतिगत पहलों के जरिये रंग लाया है।” 

‘ई-सेवानम’ नामक एकल खिड़की सेवा आपूर्ति तंत्र से 800 से ज्यादा सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्ण ई-गवर्नेंस सभी के लिए सस्ती कीमत पर डिजिटल ढांचा बनाकर डिजिटल पहुंच से वंचित लोगों को सुविधा पहुंचाने में मदद करेगा, जो केरल को एक डिजिटल समाज में बदलने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि स्थायी आर्थिक विकास हासिल किया जा सके। 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया