लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश की वजह से केरल के कई जिलों, तमिलनाडु के रामेश्वरम में आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 31, 2019 10:05 IST

Kerala, Tamil Nadu Rain: केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश की वजह से आज बंद रहेंगे, केरल, तमिलनाडु के कई जिलों के स्कूलभारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लक्षद्वीर के लिए रेड अलर्ट किया जारी

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से केरल के सभी तटवर्ती क्षेत्रों, कोच्चि और परावुर में आज यानी गुरुवार को सभी व्यावसायिक कॉलेजों सहित शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने साथ ही सभी जिलों में समुद्र किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के रामेश्वरम के डीएम वीरारागवारव ने आज (31 अक्टूबर) जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। 

मछुआरों को अरब सागर में न जाने की सलाह

एएनएआई के मुताबिक, मौसम विभाग (IMD) ने भी मछुआरों के लिए सलाह जारी करते हुए उन्हें अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर और 3 नवंबर तक पश्चिम-मध्य अरब सागर में न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप पर गरज और चमक के साथ ही 80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में गरज और चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

लक्षद्वीप के लिए रेड अलर्ट, केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

लक्षद्वीप के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल के 4 जिलों, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के अन्य सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया।

टॅग्स :केरलतमिलनाडुमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील