लाइव न्यूज़ :

केरल: मुख्यमंत्री विजयन के बच्चों के अपहरण की साजिश के आरोप का सुधाकरन ने किया खंडन

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:30 IST

Open in App

कोच्चि, 19 जून केरल प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष के. सुधाकरन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के उस आरोप का खंडन किया, जिसके तहत गया था कि सुधाकरन ने दशकों पहले उनके दो बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी।

साथ ही, सुधाकरन ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि आरोप सही हैं तो विजयन ने उस समय पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई थी।

विजयन ने कोविड-19 की स्थिति पर जानकारी देने के लिए एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, जिसमें उन्होंने उक्त आरोप लगाए थे।

सुधाकरन ने कहा, “विजयन ने कई आरोप लगाए हैं। वह मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता थी। हमने कल (शुक्रवार) असली पिनराई विजयन को देखा, जो ‘पी आर’ (प्रचार) एजेंसी के आवरण से बाहर थे। उनका रवैया किसी राजनीतिक अपराधी जैसा था। मैं उनकी तरह जवाब नहीं दे सकता। ”

उन्होंने कहा, “विजयन ने आरोप लगाया है कि मेरे एक दिवंगत मित्र ने उन्हें बताया था कि मैंने विजयन के बच्चों का अपहरण करने की साजिश रची थी। वह पूरी बात क्यों नहीं बता रहे हैं? उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई? उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अपनी पत्नी को भी नहीं। जाहिर है कि अगर बच्चों पर कोई खतरा होगा तो कोई व्यक्ति उनकी मां को बताएगा क्योंकि उसे बच्चों को बचाने की चिंता होगी। क्या इस तरह कोई पिता प्रतिक्रिया करता है?”

सुधाकरन द्वारा एक साक्षात्कार में विजयन पर कुछ टिप्पणी की गई थी, जिस बारे में शुक्रवार को संवाददाताओं के एक सवाल पर विजयन ने यह गंभीर आरोप लगाया था कि वर्तमान केपीसीसी अध्यक्ष के एक नजदीकी व्यक्ति ने उन्हें कई साल पहले बताया था कि सुधाकरन ने विजयन के बच्चों का अपहरण करने की साजिश रची थी।

सुधाकरन ने इस आरोप का खंडन किया और सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में विस्तार से क्यों नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए