लाइव न्यूज़ :

स्कूल खुलने से पहले केरल के स्टार्ट-अप ने बनाया वायरस रोधी मास्क

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:22 IST

Open in App

कोच्चि, 20 अक्टूबर सरकार द्वारा संचालित केरल स्टार्ट-अप मिशन (केएसयूएम) के तहत वीएसटी आईओटी सोल्यूशंस ने एक विशेष मास्क बनाया है जो अपनी सतह के संपर्क में आने के पांच सेकेंड के अंदर वायरस को खत्म कर देगा। महामारी के कारण करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद जब स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है ऐसे समय में इस मास्क प्रासंगिकता बढ़ गई है।

एक बयान में यहां कहा गया कि बीटीएस लैब मुंबई में परीक्षण की गई एक अनूठी नैनो-कोटिंग तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया यह मास्क प्रभावी साबित हुआ है और इससे प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए अतिरिक्त मदद होगी, जिनके कोविड-19 के दौर में अपेक्षित सामाजिक आचरण में लापरवाह होने की संभावना ज्यादा रहती है।

इसमें बताया गया कि एक साल पुराना स्टार्ट-अप क्यूआर-कोड भुगतान प्रणाली के साथ एक आईओटी-आधारित वेंडिंग मशीन भी लेकर आया है, जहां उपयोगकर्ता मास्क को बिना छुए ही निकाल सकता है।

वीएसटी आईओटी सोल्यूशंस के अनुसार, ऐसी सुविधा सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, सार्वजनिक पार्क, स्कूल, कॉलेज, हवाई अड्डे, सिनेमा हॉल, मॉल और औद्योगिक स्थानों में भी उपयोगी हो सकती है।

बयान में कहा गया है कि शहर में स्थित इस कंपनी ने एक कीटाणुनाशक विकसित किया है जो सतह पर लगाने के बाद 24 घंटों तक सक्रिय रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए