लाइव न्यूज़ :

Kerala Shashi Tharoor congress-bjp: कांग्रेस से मतभेद और भाजपा से नजदीकी?, पीयूष गोयल और जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ शशि थरूर ने शेयर की सेल्फी, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 17:39 IST

Kerala Shashi Tharoor congress-bjp: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘‘लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है।’’

Open in App
ठळक मुद्देKerala Shashi Tharoor congress-bjp: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है।Kerala Shashi Tharoor congress-bjp: मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद थरूर का ‘हाशिए पर जाना’ अपरिहार्य था।Kerala Shashi Tharoor congress-bjp: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ एक सेल्फी पोस्ट की तथा कहा कि लंबे समय से रुकी हुई भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता की फिर से बहाली स्वागत योग्य है। उन्होंने सोमवार को एक कार्यक्रम में हुई इस मुलाकात को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ बातचीत करना अच्छा लगा।’’ थरूर ने कहा, ‘‘लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है।’’

लोकसभा सदस्य ने यह पोस्ट उस वक्त किया है जब एक अखबार में उनके एक हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया है। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है।

इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार के ‘‘उम्मीदवार’’ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद थरूर का ‘‘हाशिए पर जाना’’ अपरिहार्य था।

कांग्रेस गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी, थरूर का हाशिए पर जाना अपरिहार्य : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता शशि थरूर का अपनी पार्टी में ‘हाशिये पर जाना’ अपरिहार्य था, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार द्वारा ‘नामित’ मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कुछ और नहीं बल्कि गांधी परिवार की "स्वामित्व वाली कंपनी" है।

मालवीय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस में शशि थरूर का हाशिए पर जाना अपरिहार्य था, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का साहस किया था।" मालवीय ने कहा, "कांग्रेस, आखिरकार, गांधी परिवार की स्वामित्व वाली कंपनी के अलावा कुछ भी नहीं है।"

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसBJPकेरलमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?