लाइव न्यूज़ :

केरलः पुलिस पिकेट पर बम फेंकने के आरोप में आरएसएस कार्यकर्ता गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: January 23, 2020 12:20 IST

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का अपना जुर्म खुद कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका असली लक्ष्य पुलिस पिकेट चौकी नहीं बल्कि मनोज सेवा केंद्र था।

Open in App
ठळक मुद्दे बम धमाका 16 जनवरी सुबह तड़के लगभग एक बजे हुआ था। यह एक स्टील बम था जो नयानार रोड पर फटा।

केरल पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता प्रबेश को गिरफ्तार किया है।  प्रबेश पर कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का आरोप लगा है। उसे सी.सी.टी.वी की मदद से पकड़ा गया है। अरोपी को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पिकेट पर बम फेंकने का अपना जुर्म खुद कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका असली लक्ष्य पुलिस पिकेट चौकी नहीं बल्कि मनोज सेवा केंद्र था। मनोज सेवा केंद्र कथिरूर में आरएसएस का कार्यालय है।

कोयंबटूर से कथिरूर के सब-इंस्पेक्टर ने सिविल पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कोडाक्कलम से प्रबेश को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स  के मुताबिक बम धमाका 16 जनवरी सुबह तड़के लगभग एक बजे हुआ था। यह एक स्टील बम था जो नयानार रोड पर फटा।

सब-इंस्पेक्टर एम नीजीश ने अपने एक बयान में कहा है कि 'यह हमला दो कारणों की वजह से किया गया था। पहला कारण यह था कि उसे पुलिस से दिक्कत थी और वह उन्हें डराने के लिए यह हमला करना चाहता था वहीं दूसरा कारण यह था कि वह इस हमले को सीपीआई का हमला बताकर राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा करना चाहता था। प्रबेश शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था। पुलिस द्वरा शिकायत मिलने के बाद हमने इस पूरे मामले को अपने हाथ में ले लिया। बता दें की आरोपी पर पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :केरलआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट