लाइव न्यूज़ :

Kerala Rajya Sabha Elections: 25 जून को मतदान, बिनॉय विश्वम,एलाराम करीम और जोस के मणि का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त, जानें कौन मारेगा बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2024 16:20 IST

Kerala Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग ने फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देKerala Rajya Sabha Elections: निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक मतदान के एक घंटे बाद मतों की गणना होगी।Kerala Rajya Sabha Elections: अधिसूचना छह जून को जारी होगी, नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। Kerala Rajya Sabha Elections: उच्च सदन में इस रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव भी 25 जून को होंगे। 

Kerala Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की तीन सीट के लिए सोमवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान 25 जून को होगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बिनॉय विश्वम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एलाराम करीम और केरल कांग्रेस (एम) के प्रमुख जोस के मणि का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक मतदान के एक घंटे बाद मतों की गणना होगी।

चुनाव के लिए अधिसूचना छह जून को जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की।

पटेल ने उस माह संसद के उच्च सदन के लिए फिर से चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था। चुनाव आयोग ने कहा कि उच्च सदन में इस रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव भी 25 जून को होंगे। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराज्य सभामहाराष्ट्रकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?