लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश के कारण बस के पहिए में फंसे पिता-पुत्र, कंडक्टर ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाया

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 18, 2021 14:52 IST

केरल में भारी बारिश के कारण बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रही है । इसमें एक पिता-पुत्र बस के पहिए में फंस जाते हैं लेकिन कंडक्टर की बहादूरी की वजह से उनकी जान बच जाती है ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में भारी में बस के पहिए में फंसे पिता-पुत्रकार सहित पत्नी भी पानी के बहाव में आगे निकल गई बस कंडक्टर ने लोगों के साथ मिलकर परिवार को बचा लिया

तिरूअनंतपुरम : केरल में भारी बारिश को कारण जनजीवन तहस-नहस हो गया है । पानी ने लोगों को तबाह कर दिया है । इसी दौरान एक पिता-पुत्र का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसे देखकर कोई भी सहम जाएगा ।

वीडियो को केरल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बस के कंडक्टर जैसन जोसेफ ने शूट किया था । भारी बारिश के कारण यातायात रुक गया था, और जोसफ बारिश के भयावह दृश्य का वीडियो बना रहा था । इसी समय यूसुफ ने एक आदमी और एक बच्चे को कीचड़ से ढके अपने बस के टायर से चिपके हुए देखा । उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ ।  हैरान जैसन ने फोन नीचे रख दिया और अपनी जान के बारे में सोचे बिना बस से उतरकर उस आदमी और बच्चे को अंदर खींच लिया ।

इनकी पहचान गुजरात के पर्यटकों के रूप में हुई है । आदमी की पत्नी कार के पास फंस गई थी और पानी का स्तर बढ़ने पर वे जाने की कोशिश कर रहे थे । तभी वह आदमी और उसका बेटा बह गए । सौभाग्य से, जैसन जोसेफ ने उन्हें समय पर बचा लिया । वीडियो में दोनों सुरक्षित बस के अंदर खड़े दिख रहे हैं, हालांकि सिर से पांव तक मिट्टी में ढके हुए हैं। जैसन पानी के तेज बहाव के कारण कार के करीब नहीं पहुंच सका, जैसन ने अन्य लोगों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने उस व्यक्ति की पत्नी को भी बचा लिया ।

पिछले शुक्रवार से भारी बारिश ने जलग्रहण क्षेत्रों और केरल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में बांधों और नदियों में जल स्तर बढ़ा गया है, सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है और भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी समस्यांए  आ खड़ी हो गई है ।

सप्ताहांत में राज्य के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता हैं ।

इस बीच, एशिया के सबसे ऊंचे मेहराबदार बांधों में से एक इडुक्की जलाशय का जलस्तर सोमवार को बढ़कर 2,396.96 फीट हो गया है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

टॅग्स :केरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत