लाइव न्यूज़ :

केरल: कोझिकोड में एअर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, उठ सकता है हादसे के कारणों से पर्दा

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2020 11:23 IST

केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे अहम जानकारी सामने आ सकती है। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स जांच अधिकारियों ने हासिल कर लिया हैफ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिल सकती है हादसे के बारे में अहम जानकारी

केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर) मिल गया है। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया है इस ब्लैक बॉक्स की मदद से विमान हादसे के असल वजह तक पहुंचने में अधिकारियों को मदद मिल सकती है।

साथ ही कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को भी हासिल कर लिया गया है। एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने बताया है कि फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा।

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में किसी भी हवाई जहाज से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हादसे के समय विमान की गति, ऊंचाई और स्थान का पता चलता है। साथ ही हादसे से पहले पायलट के बीच हुई बातें भी रिकॉर्ड होती हैं। ऐसे में केरल में हुए विमान हादसे के अहम कारणों का पता इस ब्लैक बॉक्स की मदद से लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया का एक विमान (IX-1344) शुक्रवार रात केरल के कोझिकोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, माना जा रहा है कि विमान भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान हवाईपट्टी पर फिसलने के बाद खाई में जा गिरा। विमान दो हिस्सों में टूट गया। 

मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार दुबई से आ रही उड़ान संख्या आईएक्स1344 शुक्रवार को कोझिकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गई। विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे।

यह उड़ान वंदे भारत मिशन का हिस्सा था और केरल में फंसे लोगों को केरल लेकर आ रहा था। वहीं, नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है 127 लोग अस्पताल में हैं जबकि अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है। हरदीप सिंह पुरी आज खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए कोझिकोड में होंगे।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाकेरलएयर इंडियाहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर