लाइव न्यूज़ :

केरल की नन मरियम थ्रेसिया को आज वेटिकन सिटी में दी जाएगी संत की उपाधि, मदर टेरेसा से होती है तुलना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 07:55 IST

26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं। उनके निधन के 93 साल बाद पोप फ्रांसिस उन्हें संत की उपाधि देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमई 1914 में उन्होंने त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी।पिछले महीने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिस्टर थ्रेसिया का उल्लेख किया था।

वेटिकन सिटी में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पोप फ्रांसिस सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करेंगे। 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं। उनके निधन के 93 साल बाद पोप फ्रांसिस उन्हें संत की उपाधि देंगे। मरियम थ्रेसिया की मानवता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की वजह से उनकी तुलना मदर टेरेसा से की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी मरियम का जिक्र किया था।

शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे मुरलीधरन

 इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार मुरलीधरन सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

नन मरियम थ्रेसिया का सफरनामा

- सिस्टर मरियम थ्रेसिया का जन्म 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर में हुआ था।

- मई 1914 में उन्होंने त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी। 

- आठ जून, 1926 को उनका निधन हो गया था। 

- पोप जॉन पॉल द्वितीय ने नौ अप्रैल, 2000 को उन्हें ‘धन्य’ घोषित किया था।

- पिछले महीने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिस्टर थ्रेसिया का उल्लेख किया था।

- उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय के लिये गौरव का विषय है कि आगामी 13 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस उन्हें संत घोषित करेंगे। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी