लाइव न्यूज़ :

केरल: निपाह वायरस का प्रकोप जारी, 10 की मौत, कई की हालत गंभीर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 18:22 IST

केरल के निपाह वायरस का प्रकोप लोगों की जान ले रहा है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस वायरल से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App

केरल के निपहा वायरस का प्रकोप लोगों की जान ले रहा है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस वायरल से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग की हालत गंभीर बनी हुई है।  इस घटना के बाद राज्य में दहशत का माहौल है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों की एक टीम केरल भेजी है। 

केरल: निपाह वायरस से हो चुकी है अब तक 6 मौतें, ट्रैवल प्लान है तो बरतें ये 4 सावधानियां

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि, अभी तक हमारे पास 18 सैंपल के टेस्ट रिजल्ट आए हैं। इनमें 12 में निपाह वायरस पाया गया। उनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोगों की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 

आज केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज रहस्यमयी बुखार से प्रभावित दो और लोगों की मौत की मौत हो गई। आशंका है कि दोनों निपाह वायरस की चपेट में थे। दोनों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था

निपाह वायरस से 48 घंटे में कोमा या मौत, जरूर जान लें ये 10 बातें

फिलहाल इस वायरस की चपेट में आए 12 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ये वायरस इतना खतरनाक है कि अभी तक इसका इलाज भी संभव नहीं हो पाया है। देश भर के लोगों के साथ ये उन लोगों के लिए सबसे चिंता की बात है जो इन छुट्टियों में केरल के लिए घूमने जा रहे हैं। ऐसे में जो लोग केरल घूमने जा रहे हैं उन्हें सावधान रहने की सख्त जरूरत है।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील