लाइव न्यूज़ :

कोविड मामलों में कमी के लिए केरल को लॉकडाउन व सख्त कदम उठाने की जरूरत : सूत्र

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:35 IST

Open in App

केरल में कोविड-19 जांच सकारात्मकता दर (टीपीआर) अधिक है और कुछ जिलों में तो यह 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है जो वायरस के प्रसार का प्रमाण है। इस स्थिति के मद्देनजर बुधवार को सरकारी सूत्रों ने मामलों में कमी लाने के लिए सख्त रोकथाम उपायों और रणनीतिक लॉकडाउन की आवश्यकता को रेखांकित किया। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि वायरस के प्रसार की तीव्रता को कम करने के लिए लॉकडाउन और रणनीतिक रोकथाम उपायों को लागू करने में हिचक है, जबकि तटीय राज्य में आने वाले नए मामलों की संख्या देश की कुल संख्या की तीन-चौथाई से अधिक है।सूत्रों ने कहा कि 85 प्रतिशत से अधिक कोरोना वायरस मरीजों के घरों में पृथकवास में होने के कारण, सख्त रोकथाम उपायों को लागू करने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में, गृह पृथकवास दिशानिर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है जिससे संक्रमण फैल रहा है। सूत्र ने कहा कि केरल में कोविड जांच सकारात्मकता दर अधिक है और कुछ जिलों में तो यह 20 प्रतिशत से भी अधिक है। राज्य घरों में पृथक वास को प्रमुख रणनीति के रूप में कार्यान्वित कर रहा है, बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए, खासकर त्योहारों को देखते हुए, व्यापक नियंत्रण और रणनीतिक लॉकडाउन को लागू करने की आवश्यकता है।’’सूत्र ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर केरल सख्त रोकथाम उपायों पर गौर करता है, तो दो सप्ताह के भीतर मामलों में खासी कमी आ सकती है। केरल में बुधवार को कोविड के 32,803 नए मामले सामने आए वहीं 173 लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए