लाइव न्यूज़ :

केरल: मुस्लिम सोसायटी ने कॉलेज में बुर्का पहनकर आने पर लगाई रोक

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2019 14:16 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को बुर्का पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाने की शिवसेना की मांग की आलोचना करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली पार्टी को यह पता होना चाहिए कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को ‘पसंद’ की स्वतंत्रता देता है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका चर्च हमले के बाद देशभर में चल रहे बुर्का बैन को लेकर राजनीति चल रही है। ओवैसी ने दावा किया कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपा हुआ आलेख आचार संहिता का उल्लंघन है।

श्रीलंका चर्च हमले के बाद देशभर में चल रहे बुर्का बैन को लेकर राजनीति चल रही है। इसी बीच गुरुवार को केरल के एक मुस्लिम कॉलेज ने बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल के मल्लापुरम में स्थित मुस्लिम एजुकेशन कॉलेज में सर्कुलर जारी कर कैंपस के अंदर लड़कियों के बुर्के और मुंह ठंकने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही वहां की छात्राओं को कॉलेज में बुर्का पहनकर आने से इनकार कर दिया गया है।

बता दें कि इसी हफ्ते शिवसेना ने बुर्के पर प्रतिबंध की मांग उठाई थी। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा था कि अगर रावण की लंका में बुर्का पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है? असदुद्दीन ओवैसी ने की शिवसेना के ‘बुर्का प्रतिबंध’ मांग की आलोचना 

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को बुर्का पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाने की शिवसेना की मांग की आलोचना करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली पार्टी को यह पता होना चाहिए कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को ‘पसंद’ की स्वतंत्रता देता है।

‘ऑल इंडिय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन’ (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ने दावा किया कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपा हुआ आलेख आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव आयोग से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आलेख समाज को बांटने और ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहा है।

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार सबको अपनी पसंद की चीजें चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘ शिवसेना के अनजान लोगों को मैं बताना चाहूंगा कि देश में ‘पसंद’ एक मूलभूत अधिकार है।’’ ‘सामना’ में छपे आलेख में शिवसेना ने कहा कि था कि अगर रावण की लंका में बुर्का पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है?

टॅग्स :केरलअसदुद्दीन ओवैसीश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप