लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता नन को 'वेश्या' कहने पर कसा महिला आयोग का शिकंजा, विधायक ने मांगी माफी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 12, 2018 20:57 IST

केरल के विधायक पीसी जॉर्ज ने बलात्कार पीड़िता नन को 'वेश्या' कहा था जिसके बाद महिला आयोग ने उन्हें समन भेजा।

Open in App

कोच्चि, 12 सितंबरः केरल के विधायक पीसी जॉर्ज ने बुधवार को बलात्कार पीड़िता नन को 'वेश्या' कहने पर खेद जताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। निर्दलीय विधायक के विवादित बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें समन भेजा था। इसके अलावा लोगों ने विधायक के बयान की आलोचना की थी। पीसी जॉर्ज ने कहा कि अगर बलात्कार के सबूत पाए जाते हैं तो आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

पीसी जॉर्ज ने अपने बयान के लिए खेद जताते हुए कहा, 'ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैं भावनाओं में बहकर ऐसा बोल गया। मुझे इसके लिए खेद है।' बता दें कि बीते आठ सितंबर को पूंजर से निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने बलात्कार पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'क्या इसमें कोई संदेह है कि नन एक वेश्या है? 12 बार इसमें मज़ा आता है तो 13वीं बार बलात्कार कैसे? जब इससे पहले 12 बार हुआ तो वो कहां थी। उसने इसके बारे में किससे शिकायत की। जब पहली बार हुआ तभी उसने क्यों नहीं इसकी शिकायत की?... तीनों बहनों की जांच होने तो पता चला जाएगा वो कितनी पवित्र हैं?'

केरल पुलिस ने एक नन से बलात्कार के आरोपी एवं जालंधर क्षेत्र के बिशप फ्रैंको मुल्लकल को 19 सितंबर को जांच टीम के समक्ष पेश होने को कहा है। पुलिस महानिरीक्षक विजय साखरे ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुल्लकल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस पर बढ़ रहे दबाव के बीच एर्नाकुलम क्षेत्र के आईजी साखरे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद बिशप को तलब करने का फैसला लिया गया। नन ने हाल ही में न्याय के लिए वेटिकन (ईसाइयों की सर्वोच्च संस्था) से फौरन हस्तक्षेप करने की मांग की थी। उन्होंने फ्रैंको को हटाने की मांग करते हुए कहा था कि चर्च सच्चाई के प्रति आंखें क्यों मूंदे हुए है, जबकि उन्होंने अपनी पीड़ा सार्वजनिक करने का साहस दिखाया है।

नन ने बिशप पर आरोप लगाया है कि उसने 2014 से 2016 के बीच उसका कई बार बलात्कार किया। हालांकि, बिशप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद और गढ़ा हुआ बताया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप