लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्री केटी जलील से सीमा शुल्क विभाग ने पूछताछ की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 01:18 IST

Open in App

कोच्चि, नौ नवंबर कूटनीतिक चैनल के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात दूतावास के अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के लिए पवित्र कुरान की प्रतियां स्वीकार करके कानून का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील से सोमवार को सीमा शुल्क विभाग ने पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्री दोपहर को विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां से करीब शाम सात बजे निकले।

विभाग के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मंत्री को इस मामले में 'क्लीन चिट' नहीं दी गई है। उन्हें फिर से जांच के लिए बुलाए जाने को लेकर एजेंसी बयानों का निरीक्षण करने के बाद निर्णय लेगी।

समाचार चैनलों की ओर से प्रसारित फुटेज में मंत्री को सीमा शुल्क (रोकथाम) आयुक्तालय के कार्यालय में आधिकारिक वाहन से दोपहर में जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचते हुए दिखाया गया।

हालांकि, अपने सरकारी वाहन में सीमा शुल्क कार्यालय पहुंचे जलील ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि भले ही एक हजार एजेंसियां दस हजार साल तक जांच करें, लेकिन सोने की तस्करी या आर्थिक धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार या गलत तरीके से धन जमा करने के किसी भी मामले में उन्हें उनके खिलाफ सबूत नहीं मिलेगा।

सीमा शुल्क विभाग ने उन्हें पिछले सप्ताह ही, तिरूवनंतपुरम में कूटनीतिक चैनल के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत उपयोग के वास्ते पवित्र कुरान ग्रहण करने के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन की जांच के लिए तलब किया था।

इससे पहले सोने की तस्करी मामले में आतंकवाद से जुड़े पहलू की जांच कर रही एनआईए ने भी जलील से पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो