लाइव न्यूज़ :

केरल: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या हुई 27, कई लापता

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2018 14:37 IST

केरल में गुरुवार को भरी बारिश के कारण भूस्खलन होने से 3 लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही अभी 8 लोगों के वहां फंसे हुए हैं।

Open in App

केरल, 14 जून: केरल स्थित कोझिकोड के कट्टीपारा में गुरुवार को बारिश के कारण भूस्खलन होने से 3 लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही अभी 8 लोगों के वहां फंसे होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। खबरों की मानें तो यहां कई के लापता भी हुए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रमुख सचिव और जिला कलेक्टरों से जल्दी ही एक्शन लेने का कहा है। बता दें कि बीते दो हफ्ते में मरने वालो की कुल संख्या 27 हो चुकी है। 

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में आंधी का असर इतना खतरनाक था कि लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस आंधी तूफान के चलते उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 28 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत, 28 घायल

मारे गए इन लोगों में गोंडा जिले में तीन लोग, फैजाबाद में 1 शख्स की मौत हो गई। जबकि सीतापुर में आई आंधी के रौद्र रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां 6 लोगों की मौत हो गई। इन सबसे इतर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बीत दिनों से बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ही धूल भरी आंधी चल रही है। इसके साथ ही गर्मी और तेज गर्म हवा से लोग खासा परेशान है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण,अगले तीन दिनों तक नहीं मिलने वाली राहत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और मौसम विभाग के मुताबिक ये धूल भरी धुंध अगले तीन दिनों तक दिल्ली की हवा में बनी रहेगी। आरके पुरम, मंदिर मार्ग, द्वारका, पंजाबी बाग और आईटीओ में में प्रदूषण अब तक के सबसे खतरनाक स्तर पर चला गया है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है।  दिल्ली के राजपथ इलाके में प्रदूषण का स्तर PM 10 पार्टिकल का स्तर 262 पहुंचा गया है, जो कि बेहद ही खराब हालात को दर्शाता है।  

टॅग्स :मौसमकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर