लाइव न्यूज़ :

केरल : दंपति के आत्मदाह के मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 13:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक जनवरी केरल सरकार ने विवादित स्थल से बेदखल करने की वजह से कथित तौर पर दंपति द्वारा आत्मदाह करने के मामले की जांच शुक्रवार को अपराधा शाखा के सुपर्द कर दी। बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने इस संबंध में जरूरी निर्देश अपराध शाखा को दे दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि दंपति राजन (47) और उनकी पत्नी अम्बिली (40) मूल रूप से नेय्यात्तिनकारा के नजदीक नेल्लीमूडू के रहने वाले थे और उनकी कई अंगों के काम नहीं करने से यहां के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मौत हो गई थी, उन्हें जली हुई अवस्था में भर्ती कराया गया था।

मौत के तुरंत बाद डीजीपी ने पुलिस के खिलाफ मृतक दंपति के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की शिकायत के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक बी अशोक कुमार को आत्मदाह की जांच कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था।

सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को मृतक दंपति के दो किशोर बेटों राहुल और रंजीत को मकान, जमीन और वित्तीय मदद के तौर पर पांच-पांच लाख रुपये देने का फैसला किया था।

दंपति की 22 दिसंबर को हुई मौत के बाद राज्य में नाराजगी फैल गई थी और विपक्षी पार्टियों ने राज्य पुलिस को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था जिसके बाद पुलिस ने परिवार की मदद की घोषणा की।

मौत से पहले दिए बयान में मृतक ने पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मृतक का बेटा अस्पताल के बाहर अपने पिता की अंतिम इच्छा के तहत विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार करने में मदद की गुहार लगाता दिख रहा है, जिसके बाद कई लोगों ने उनके लिए घर बनवाने की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?