लाइव न्यूज़ :

केरल उपचुनावः भारी बारिश ने राज्य की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान में डाला खलल, कुछ मतदान केंद्रों पर भर गया था पानी

By भाषा | Updated: October 21, 2019 21:52 IST

केरल उपचुनावः मतदान शाम 6 बजे बंद हो गया, लेकिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर कतार में लगे लोगों को मतदान करने दिया गया। एर्नाकुलम में सुबह में भारी बारिश ने मतदान को प्रभावित किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में भारी बारिश ने राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुये मतदान में व्यवधान पैदा हुआ, खासकर एर्नाकुलम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण मतदान प्रभावित हुआ।कासरगोड के मंजेश्वरम में एक महिला को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने एक मतदान केंद्र में कथित तौर पर फर्जी वोट डालने की कोशिश की थी।

केरल में भारी बारिश ने राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुये मतदान में व्यवधान पैदा हुआ, खासकर एर्नाकुलम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण मतदान प्रभावित हुआ। कासरगोड के मंजेश्वरम में एक महिला को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने एक मतदान केंद्र में कथित तौर पर फर्जी वोट डालने की कोशिश की थी। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मतदान शाम 6 बजे बंद हो गया, लेकिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर कतार में लगे लोगों को मतदान करने दिया गया। एर्नाकुलम में सुबह में भारी बारिश ने मतदान को प्रभावित किया। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पानी से भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। कुछ मतदान केंद्रों में भी पानी भर गया था।

हालांकि चार अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारू रूप से चला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने कहा कि कोच्चि में पानी भर जाने के कारण भूतल पर बने 10 मतदान केन्द्रों को पहली मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि एर्नाकुलम में मतदान प्रभावित नहीं हुआ। मंजेश्वरम को छोड़कर, कोन्नी, वत्तियूरकावु और अरूर निर्वाचन क्षेत्र भी दोपहर तक बारिश से प्रभावित रहे, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित कोच्चि शहर और एर्नाकुलम के कई क्षेत्र प्रभावित हुये।

शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत मंजेश्वरम में 66.23 प्रतिशत, एर्नाकुलम में 53.27 प्रतिशत, अरूर में 75.74 प्रतिशत, जबकि कोन्नी और वत्तियूरकावु में क्रमश: 66.37 प्रतिशत और 60.81 प्रतिशत दर्ज किया गया। कोच्चि शहर के कुछ केंद्रों पर मतदाताओं ने घुटने तक पानी में आकर मतदान किया।

पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 9.57 लाख है। सत्तारूढ़ माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ तथा भाजपा की अगुवाई वाली राजग चुनाव मैदान में हैं। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में सत्तारूढ़ एलडीएफ के 92 विधायक, यूडीएफ के 46, भाजपा के एक विधायक हैं, इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक पी सी जॉर्ज हैं। 

टॅग्स :उपचुनावकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए