लाइव न्यूज़ :

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक अक्टूबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत शहर के समीप थाइकौड में सरकारी महिला एवं बाल अस्पताल में रक्तदान किया।

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील है।

जार्ज ने स्वास्थ्य विभाग, केरल राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, विभिन्न ब्लड बैंकों तथा रक्तदाता संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किये यगे ‘सस्नेहम सहजीविकाई’ नामक अभियान के तहत रक्तदान किया।

मंत्री ने बाद में एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ स्वास्थ्य विभाग रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रहा है । जो लोग स्वस्थ हैं वे सभी डॉक्टर से सलाह लेकर रक्तदान कर सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि अपने साथी मानवों के प्रति करूणा एवं सामाजिक प्रतिबद्धता मानवता की बुनियाद है और रक्तदान उसके अहम परिचायकों में एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए